फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने भरी हुंकार, अब शरारती तत्वों पर करेंगी प्रहार

Sun, 13 Jan 2019 02:40 AM IST
देव कश्यप न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
सैकड़ों छात्राओं का समूह। हर एक में ताइक्वांडो को सीखने और समझने की ललक। ताइक्वांडो प्रशिक्षक की हर टिप्स को गंभीरता से सुनना। यह सब देखने को मिला अलीगढ़ जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर हरदुआगंज स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में। यह वही कॉलेज है, जहां ऑनलाइन कंपनी पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर इंटर तक पढ़ाई कर चुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत अग्रसेन इंटर कॉलेज में आयोजित ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कोआर्डिनेटर व डैन धारक असरार अहमद ने छात्राओं को डेमो से शरारती तत्वों से निपटने की जानकारी दी। छात्राओं ने खुद भी उन गुर को प्रैक्टीकल करके जाना। एक घंटे से ज्यादा देर तक चले प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने शरारती तत्वों को सबक सिखाने के लिए सवाल भी किए।

छात्राओं ने हुंकार भरी कि अब वह शरारती तत्वों पर प्रहार करेंगी। इस अवसर पर शिक्षक जितेंद्र पाल सिंह चौहान, राम नरेश यादव, नीपेंद्र चौधरी, कुलदीप शर्मा, दिव्या बंसल, पूनम शर्मा, गिरीश शर्मा, अनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

  
अमर उजाला का आयोजन सराहनीय है। आज के दौर में खुद की रक्षा करना भी एक चुनौती भरा काम है, जो अमर उजाला अपने अपराजिता के तहत छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिला रहा है।
विज्ञापन

-शम्भू दयाल रावत, प्रधानाचार्य, अग्रसेन इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें