डीएस इंटर कॉलेज में छात्रों द्वारा शिक्षक की पिटाई करने पर विलाप करता शिक्षक।
- फोटो : CITY OFFICE
डीएस इंटर कॉलेज में एक शिक्षक को छात्रों ने पीट दिया। इससे पहले छात्रों की पिटाई की गई थी।
कॉलेज में वाणिज्य विषय को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक को रखा गया था। शिक्षक को अभिभावक-शिक्षक संघ के फंड से उन्हें मानदेय दिया जाता है। शिक्षक की कक्षा में छात्र व्यवधान पैदा करते हैं। इसकी शिकायत शिक्षक ने प्रधानाचार्य से की है। आरोप है कि शिक्षकों ने चिह्नित छात्रों को पिटाई कर दी। इसकी जानकारी छात्रों ने अपने घर पर दे दी थी। गुस्साए छात्रों ने शिक्षक को पीट दिया। इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ. कौशलेंद्र यादव ने मारपीट की घटना से इन्कार किया है। शिक्षक ने कुछ छात्रों की शिकायत की थी, उनके अभिभावकों को बुलाकर बता दिया गया था। ब्यूरो