फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इंग्राहम स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने वाले छात्र ने ली अंतिम सांस,13 दिन से था आईसीयू में

Tue, 13 Dec 2022 02:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

13 दिन पहले अलीगढ़ के इंग्राहम स्कूल में आठवीं के छात्र मयंक ने स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। लगातार आईसीयू में रहे छात्र ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
छात्र ने लगाई छलांग सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्राहम स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने वाले छात्र ने जेएन मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। गंभीर रूप से घायल छात्र को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया था। मामले में स्कूल के प्रबंधक समेत दो शिक्षिकाओं पर मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी में सारसौल पर इंग्राहम स्कूल है। एक दिसंबर को कक्षा आठ के छात्र मयंक ने पढ़ाई के दौरान क्लास में से भागकर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्कूल प्रशासन ने उसे आनन-फानन जेएन मेडिकल भर्ती कराया था। जब से छात्र का मेडिकल में इलाज चल रहा था।  आज मंगलवार सुबह में छात्र मयंक का निधन हो गया।

प्रबंधक समेत दो शिक्षिकाओं पर हो चुका है मुकदमा
छात्र के स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने के मामले में मयंक के पिता संजीव कुमार ने स्कूल के प्रबंधक एसएन सिंह और दो शिक्षिका कुसुम, शिखा पाठक के विरुद्ध थाना बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज कराया था। छात्र के पिता का आरोप था कि शिक्षिका कुसुम व शिखा पाठक ने मयंक को दौड़ में भाग नहीं लेने दिया था, जबकि मयंक अपनी क्लास में टॉपर था. उसने इसकी शिकायत प्रबंधक एसएन सिंह से भी की थी। मयंक ने शिक्षिका कुसुम, शिखा पाठक व प्रबंधक एसएन सिंह के दबाव में आकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें