फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सुबह टहलने गया छात्र नहीं लौटा वापस, दर्ज कराई गुमशुदगी

Mon, 01 May 2023 06:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीबीएसई बोर्ड का छात्र रविवार को सुबह रोजना की तरह साइकिल से ट्यूबैल पर योगा करने को गया था। ट्यूबैल से योगा करने के  बाद सड़क पर दौड़ने लगाने के लिए साइकिल को ट्यूबैल पर ही छोड़कर कहीं चला गया है।
विज्ञापन
छात्र सौर्य रावत उर्फ लाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास क्षेत्र के गांव बलरामपुर करथला निवासी 18 वर्षीय युवक घर से सुबह के समय टहलने के लिए गया था, टहलने के बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। त्रिलोक चंद्र शर्मा उर्फ करुआ का बेटा सौर्य रावत उर्फ लाला ने सीबीएसई बोर्ड के एक इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा दी है। 

विज्ञापन


रविवार को सुबह वह रोजना की तरह साइकिल से ट्यूबैल पर योगा करने को गया था। ट्यूबैल से योगा करने के  बाद सड़क पर दौड़ने लगाने के लिए साइकिल को ट्यूबैल पर ही छोड़कर कहीं चला गया है। जब काफी देर तक  घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। 

उन्होंने उसकी तलाश की, किंतु देर शाम तक रिश्तेदार और मिलने वालों से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है। साइकिल को ट्यूबैल पर ही छोड़ गया है। कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें