फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने उठाया अलीगढ़ अलीगढ़ को अव्वल बनाने का बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में महिलाओं का सहयोग प्राप्त करने के लिए टीकाराम इंटर कॉलेज में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज की छात्राओं ने स्वच्छता सर्वेक्षण में अलीगढ़ को अव्वल बनाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने न केवल एकजुट होकर वोट किया, बल्कि स्वच्छता एप डाउनलोड कर अलीगढ़ को अव्वल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सेमिनार में प्रधानाचार्य डॉ. इंदु सिंह ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की जन जागरूकता के लिए अलीगढ़ वासियों की सोच को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम की मुहिम में कदम से कदम मिलाकर टीकाराम इंटर कॉलेज चलेगा। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि अलीगढ़ की मातृ शक्ति का आशीर्वाद इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए नगर निगम को मिला है और मातृ शक्ति के आशीर्वाद के बल पर अलीगढ़ स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेगा।
उन्होंने बताया कि शासन की गाइड लाइन की अनुसार जन जागरूकता कार्यक्रम युद्धस्तर पर चलाया जाएगा। सेमिनार में मीडिया सहायक अहसन रब ने सिटीजन फीडबैक और स्वच्छता एप की जानकारी दी और छात्राओं को स्वच्छता एप डाउनलोड कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें