फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग कोचिंग संचालक को पीटा, छात्र को मारी गोली

Tue, 15 Dec 2020 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
गोली लगने से घायल छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गांव भगवानगढ़ी में एक कोचिंग सेंटर पर सोमवार दोपहर तीन बजे एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों संग धावा बोल दिया। कोचिंग संचालक व उसके भाई के साथ मारपीट की। एक छात्र बचाने आया तो उसके पैर में गोली मार दी। कई राउंड फायरिंग करते हुए जमकर उत्पात मचाया। जिससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिससे पूर्व ही आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती किया है। जहां से छात्र को अलीगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


गांव भगवानगढ़ी निवासी धीरज शर्मा मेरठ में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। उनका पुत्र बॉबी शर्मा उर्फ प्रेम सर पुत्र गांव एदलपुर स्थित श्रीराम स्मारक बारह इंटर कॉलेज में अध्यापक है। वह गांव स्थित अपने मकान में हिट योर टार्गेट के नाम से कोचिंग सेंटर चलाते हैं। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे वह छात्रों को पढ़ा रहे थे। तभी एक हिस्ट्रीशीटर सहित बाइक सवार दो युवक आए तथा उनसे मारपीट व गाली गलौज करने लगे। तब वहां कई छात्र मौजूद थे। उन्होंने विरोध किया तो वे युवक फिर आने की धमकी देकर भाग गए। कुछ देर बाद तमंचा पिस्टल व धारदार हथियार से लैस आठ दस युवकों के साथ फिर से कोचिंग सेंटर पर आ धमके। उन्होंने अध्यापक को घेर लिया। गाली गलौज कर मारपीट करने गले। वहां मौजूद छात्र प्रियवृत रावत निवासी पचहरा मथुरा ने विरोध किया तो उसको गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली पैर में लगी।

बेटे के बचाव में आए छात्र के पिता भानुप्रताप को पंच मारकर घायल कर दिया। अध्यापक बॉबी व उसके भाई वरुण को भी पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जिससे पूर्व ही आरोपी भाग गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई वहां से प्रियवृत को अलीगढ़ जिला मलखान सिंह अस्पताल रेफर किया है। सीओ मोहसिन खान का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हमला करने वालों में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें