फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमुटा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2015 01:36 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। फेडकुटा अध्यक्ष प्रो. नंदिता नारायण द्वारा कुलपति जमीरउद्दीन शाह के खिलाफ दिए गए बयान के बाद तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। वृहस्पतिवार को एएमयू के छात्रों ने कैंपस में विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और कुलपति से अमुटा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही छात्र प्रो. नंदिता नारायण से लिखित में माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

गत दिनों अमुटा के धरना में प्रो. नंदिता नारायण ने कुलपति को माफिया डॉन कहकर संबोधित किया था। इसके बाद से इंतजामिया के शुभचिंतक ग्रुप इसके खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। कुछ शिक्षक नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी निंदा की थी। अब छात्र भी सामने आने लगे है। वृहस्पतिवार को छात्र नेता सैयद उमर अहमद कादरी के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। वे लोग अमुटा पर असहिष्णुता का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्र एएमयू में छात्र संघ चुनाव कराने एवं एलएएमएम कोर्स के लिए अलग सेंटर बनाने की भी मांग कर रहे है। 
खास बात यह रही कि अमुटा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले छात्रों से ज्ञापन लेने सह कुलपति सैयद अहमद अली स्वयं गेट तक आए। उन्होंने छात्रों से कहा कि यूनिवर्सिटी का नाम, शोहरत एवं इज्जत आपके हाथ में है। इधर सह कुलपति द्वारा ज्ञापन लेने स्वयं आने की खबर कैंपस में फैलने के बाद हलचल की स्थिति है। अमुटा सचिव मुस्तफा जैदी ने कहा कि इंतजामिया के इशारे पर ऐसा हो रहा है जो खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें