फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल के बाथरूम में मिला बीफार्मा के छात्र का शव, मचा हड़कंप

Sat, 09 Jan 2021 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र में अनूपशहर रोड स्थित एक निजी हॉस्टल के बाथरूम में शुक्रवार देर शाम बीफार्मा के छात्र का शव पड़ा मिला। इस खबर पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथमदृष्टया दम घुटने से छात्र की मौत होना माना जा रहा है।

विज्ञापन


मूल रूप से बहराइच के गांव काजीपुर निवासी 18 वर्षीय मो. दाऊद पुत्र बहरुद्धीन जीटी रोड स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट से बीफार्मा प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। वह यहां अनूपशहर रोड स्थित रूबी गेस्ट हाउस के नाम से संचालित हॉस्टल में किराये पर रहता था। देर शाम पुलिस को छात्र की मौत की खबर मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हॉस्टल स्टाफ व साथियों ने बताया कि वह शाम को बाथरूम में नहाने गया था। काफी देर तक जब वापस नहीं निकला तो साथी छात्रों बाथरूम में जाकर देखा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पहले तो काफी देर तक आवाज लगाई।

कोई जवाब न मिला तो झांककर देखने पर लाश पड़ी मिली। उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा था। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार अंदेशा है कि बाथरूम में लगे गीजर में दम घुटने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम में सच्चाई पता लगेगी। परिवार को खबर दे दी है। परिजन वहां से रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें