फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं के निलंबन के खिलाफ एएमयू में प्रदर्शन

Fri, 13 Nov 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के सीनियर कैबिनेट अब्दुल्ला इमरान, सद्दाम हुसैन एवं अमीर मिंटो के निलंबन के खिलाफ में छात्रों ने कैंपस में विरोध मार्च निकाला और बाब-ए-सैयद पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के साथ 9 नवंबर को फायरिंग के दौरान हाथ में तमंचा लिए युवक का फोटो एवं वीडियो भी भेजा।
विज्ञापन


छात्र नेताओं के निलंबन के बाद कैंपस की राजनीति गरमाने लगी है। वृहस्पतिवार को छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी से बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकाला। हमें न्याय चाहिए एवं एएमयू इंतजामिया विरोधी नारे लिखे तख्तियां लिए छात्र बाब-ए-सैयद पर बैठ गए। आनन-फानन में प्रॉक्टोरियल टीम एवं थाना सिविल लाइन के अधिकारी भी पहुंच गए।

 छात्रों ने जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। निलंबित छात्र नेताओं पर एनएसए लगाने की तैयारी को लेकर छात्रों में आक्रोश था। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में आजम, फैज, नदीम, सलीम, जावेद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें