फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: फिलिस्तीन के झंडे का पटका लटकाए छात्र नेता ने दिया विवादित बयान, एएमयू में नहीं चलेंगे यूपी सरकार के नियम

Mon, 18 Aug 2025 02:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शोधार्थी तलहा मन्नान 18 अगस्त को एएमयू के बाब-ए-सैयद गेट पर चल रहे विद्यार्थियों के धरने को वह समर्थन देने पहुंचे थे। गले में फलस्तीन का झंडा झंडा डाले तलहा ने कहा कि बाब-ए-सैयद कब बंद होगा, कब खुलेगा, हम तय करेंगे, यूपी सरकार नहीं।
विज्ञापन
एएमयू में छात्र ने दिया विवादित बयान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के पूर्व छात्र व मौलाना आजाद उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के शोधार्थी तलहा मन्नान ने 18 अगस्त को फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे धरने पर पहुंच कर कहा कि एएमयू में यूपी सरकार का कानून लागू नहीं होता है। इस दौरान तलहा ने अपने गले में फलस्तीन का झंडा भी डाल रखा था। यह बयान और तस्वीरें आते ही यह प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


शोधार्थी तलहा मन्नान 18 अगस्त को एएमयू के बाब-ए-सैयद गेट पर चल रहे विद्यार्थियों के धरने को वह समर्थन देने पहुंचे थे। गले में फलस्तीन का झंडा झंडा डाले तलहा ने कहा कि बाब-ए-सैयद कब बंद होगा, कब खुलेगा, हम तय करेंगे, यूपी सरकार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि किसी प्रॉक्टर की इतनी हिम्मत कैसे हो सकती है कि वह प्रदेश सरकार के नियमों को यूनिवर्सिटी में लागू कर दे। बाब-ए-सैयद से लेकर शताब्दी द्वार तक यूनिवर्सिटी के अपने नियम लागू होते हैं। यह सड़क एएमयू के छात्रों की है। यह सड़क एएमयू की है। इस गेट (बाब-ए-सैयद) को कब बंद करेंगे, कब खोलेंगे, इसे हम तय करेंगे। कोई यूपी सरकार नहीं करेगी। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें