फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ने आए छात्र की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो। - फोटो : PISAWA
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे कस्बे के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने पहुंचे 19 वर्षीय छात्र अंकित की करंट लगने से जान चली गई। भरियाका निवासी अंकित कोचिंग सेंटर में टीनशेड के नीचे पाइप के सहारे अपनी साइकिल खड़ी कर रहे थे तभी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने बमुश्किल उन्हें करंट प्रवाहित पाइप से दूर किया। गंभीर हालत में अंकित को खुर्जा ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पिछले वर्ष ही अंकित ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। उनके पिता और बड़े भाई फौज में हैं। अंकित भी फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें