फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महाविद्यालय के परिसर में बनाई जाए विद्यार्थी परिषद की इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को महानगर इकाई की बैठक श्री वार्ष्णेय मंदिर में आयोजित की। जिसमें प्रवास के लिए आए प्रांत संगठन मंत्री जयकरण सिंह की प्रतिभागिता रही। यहां उन्होंने कहा कि हर महाविद्यालय के परिसर में विद्यार्थी परिषद की इकाई बनाई जाए। इसके साथ ही वर्तमान शिक्षा से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मुख्य कार्य छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान करना है। इसके लिए हर समय तत्पर भी रहना चाहिए। संगठन को मजबूत करने के लिए हम सभी को छात्रों के बीच भी जाना होगा और उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, ब्रज प्रांत सह छात्रा प्रमुख शिवानी पचौरी, विभाग प्रमुख वीरेंद्र, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ, विभाग संयोजक मधुर माहेश्वरी, करन आर्य, अंकुर, कुनाल, अरविंद, मनी, भूपेंद्र, अंजलि, पूजा, रुचि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें