फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ड्रेस और जूते न पहनने पर छात्र की पिटाई, तहरीर दी

विज्ञापन
घायल छात्र आतिफ - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव नरूपुरा कटका निवासी खुर्शीद खान पुत्र जमशेद ने एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। खुर्शीद खान ने कहा है कि मंगलवार की सुबह उनका बेटा आतिफ खान गांव स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि स्कूली ड्रेस और जूते नहीं पहनने पर एक शिक्षक ने उसे डंडे से बुरी तरह पीटा। इससे छात्र के कान और पैर में चोट आई है। शिकायत करने विद्यालय पहुंचा तो शिक्षक ने उसको गालियां देकर विद्यालय से भगा दिया। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए बिजौली सीएचसी भेजा गया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें