फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कमरा खाली कराने पर छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : Archive
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक हॉल में कमरे पर कब्जे पर बृहस्पतिवार शाम हंगामा हो गया। करीब दो साल से कमरे में रह रहे एक छात्र को कमरा खाली करने के लिए कहे जाने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन



हॉल का कमरा किसी दूसरे छात्र के नाम आवंटित है, लेकिन वह कमरे में नहीं रह पा रहा था और एक अन्य छात्र द्वारा करीब दो साल से कमरे पर कब्जा किए जाने की बात सामने आई। शाम कमरे को खाली कराने के लिए कहा गया। इस दौरान जबरन रह रहे छात्र ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया, जिससे हॉल में अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्र की तबीयत खराब होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया गया और उसकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई गई है।
विज्ञापन

एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि छात्र ने कमरे पर जबरन कब्जा कर रखा था। कमरे को खाली करने के लिए कहे जाने पर वह हंगामा करने लगा। उन्होंने कहा कि कमरा जिस छात्र के नाम आवंटित है, उसी को उसमें रहने का अधिकार है। अब कमरे और आवंटन की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें