बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले छात्र अहद का सम्मान करते प्रधानाचार्य राशिद अली।
- फोटो : CITY OFFICE
झांसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मदरसा चाचा नेहरू स्कूल के कक्षा 8 के छात्र अहद खान ने रजत पदक जीतकर अलीगढ़ मंडल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। स्कूल की संस्थापक व पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने छात्र अहद के दुआएं दी हैं। प्रधानाचार्य राशिद अली ने कोच अजीजुर रहमान व बच्चों को बधाई दी। ब्यूरो