फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : छात्रा ने परिजनों पर पढ़ाई छुड़वा जबरन शादी करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लोधा क्षेत्र स्थित एक गांव की किशोरी ने अपने परिजनों पर पढ़ाई छुड़वाकर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा का कहना है कि मंगलवार को उसके स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षा थी। जब वह स्कूल जाने लगी तो भाई ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में छात्रा ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। परिवार में चार भाई बहन हैं। खैर स्थित इंटर कॉलेज से वह पढ़ाई कर रही है। परिजन उसके पढ़ने लिखने से नाराज हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। फीस व किताब खरीदने के लिए पैसे भी नहीं देते। पीड़िता खेतों में काम कर अपनी पढ़ाई की खर्चा उठा रही है। परिजन उसकी पढ़ाई छुड़वाकर जबरन शादी कराना चाहते हैं। मंगलवार को उसके कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा थी। आरोप है कि भाई ने उसके साथ मारपीट कर घर में बंद कर दिया। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें