फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला से सिंगरौली पैदल ही जा रहे लोगों की मदद को अलीगढ़ में उठे हाथ

विज्ञापन
पैदल ही सिंगरौली जा रहे लोगों को सहायता उपलब्ध कराते डॉक्टर सलीम मोहम्मद - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। महामारी के चलते हुए लॉक डाउन में फंसकर पैदल ही अंबाला से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जा रहे हैं 48 लोगों के समूह की मदद के लिए बुधवार को अलीगढ़ की एक संस्था ने पहल की। समूह में शामिल एक महिला जिसने कुछ दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है उसको भी चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। संस्था के डॉक्टर सलीम मोहम्मद जो कि जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं, उन्होंने अपने साथियों के साथ बुधवार की सुबह नुमाइश मैदान पहुंचकर सबसे पहले भोजन उपलब्ध कराया। उसके बाद डीएम वार रूम को सूचना दी। एसीएम प्रथम को सूचना दी। सभी को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए और पेशकश की कि अगर प्रशासन इजाजत देता है तो वह उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए गाड़ी की भी व्यवस्था वह कर देंगे। इसके बाद प्रशासन ने उन सभी लोगों के सिंगरौली तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें