फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: निपटा लें जरूरी काम, 250 बैंक शाखाओं में 9 जुलाई को रहेगी हड़ताल, बढ़ाई जाएगी एटीएम कैश क्षमता

Tue, 08 Jul 2025 05:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूनियन की अलीगढ़ इकाई के जिला संयोजक एवं अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि देश के लगभग सभी श्रम संगठनों द्वारा आयोजित कामगारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय सरकार की श्रम और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : ए़डोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशव्यापी आह्वान पर 9 जुलाई को अलीगढ़ जिले में भी 250 बैंक शाखाओं में हड़ताल रहेगी। विभिन्न बैंक शाखाओं के करीब 285 एटीएम इस बार आपको खाली नहीं मिलेंगे और इनकी कैश क्षमता को बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


यूनियन की अलीगढ़ इकाई के जिला संयोजक एवं अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि देश के लगभग सभी श्रम संगठनों द्वारा आयोजित कामगारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय सरकार की श्रम और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि नौ जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक कर्मचारियों के संगठन एआईबीईए के आह्वान पर अलीगढ़ में यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले मंगलवार को शाम 5.30 बजे केनरा बैंक की एडीए शाखा पर धरना-प्रदर्शन होगा। इस हड़ताल में विभिन्न बैंक संगठन, फैडरेशन और एलआईसी संगठन भी शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में सभा कर ज्ञापन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम में बढ़ाई जाएगी कैश क्षमता

अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो आज ही निपटा लें। 9 जुलाई को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा। बैंक शाखाएं अगले दिन 10 जुलाई को ही खुलेंगी।

हालांकि बैंक कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए जिले भर में विभिन्न बैंक शाखाओं के करीब 285 एटीएम इस बार आपको खाली नहीं मिलेंगे और इनकी कैश क्षमता को बढ़ाया जाएगा। जिले में कोई एटीएम खाली न रहे, इसके लिए संबंधित बैंकों द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को सभी एटीएम में पर्याप्त राशि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। 

लीड बैंक मैनेजर राजकुमार कटियार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ आर्यावृत, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, एचडीएफसी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ाैदा, यश बैंक आदि शाखाओं ने इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें