जीबीएम में निर्णय, अब हाईकोर्ट जाएंगे डॉक्टर
8 मई दोपहर हुई जीबीएम में हड़ताली जूनियर डॉक्टरों ने छात्रों का पक्ष सुने बिना कार्रवाई का आरोप लगाया। साथ में एएमयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निलंबित वापसी, एफआईआर वापसी व मारपीट करने वाले तीमारदारों पर एफआईआर की मांग करते हुए तय किया कि अब हम हाईकोर्ट जाएंगे। आरडीए उपाध्यक्ष डा.अख्तर अली ने बताया कि शुक्रवार की जीबीएम में यह निर्णय लिया गया है।
वापस लौटे ये मरीज
- सिकंदराराऊ से मंजू अपनी बीमार सास को लेकर दोपहर में मेडिकल कॉलेज पहुंची। मगर यहां हड़ताल के चलते उपचार नहीं मिल सका। यहां उसकी सास बेहोश होकर गिर गईं। बाद में वह वापस ले गईं।
- सिकंदराराऊ के ही रणवीर सिंह के पांव में चोट लगी थी। यहां हड़ताल के चलते उपचार न मिलने पर किसी की सलाह पर वे वापस दीनदयाल अस्पताल गए। जहां उन्हें उपचार दिया गया।
- क्वार्सी के दानिश अपने पीलिया पीड़ित बच्चे को लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां हड़ताल के चलते उपचार न मिलने पर बाद में वे किसी की सलाह पर निजी अस्पताल में अपने बच्चे को ले जाने को राजी हुए।