फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल खत्म, काम पर लौटे चिकित्सक व स्टाफ, मरीजों का उपचार शुरू

Tue, 24 Mar 2026 02:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू व जिला प्रशासन और रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की मंगलवार को अहम बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा सुनिश्चित करने और मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने ड्यूटी पर लौटने का फैसला किया।
विज्ञापन
हड़ताल खत्म होने के बाद इमरजेंसी में तीमादार से वार्ता करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) में चिकित्सकों व स्टाफ की हड़ताल साढ़े 43 घंटे बाद समाप्त हो गई। 24 मार्च शाम को पांच बजे सभी रेजीडेंट डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ ट्रामा सेंटर सहित सभी वार्डों में काम पर लौट आए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। शाम से मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का उपचार होना शुरू हो गया।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में 22 मार्च रात साढ़े नौ बजे सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार और चिकित्सकीय स्टाफ मारपीट हो गई थी। इसके बाद से पूरा स्टाफ हड़ताल पर चला गया। हड़ताल के चलते दो दिन तक मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, बरेली, बुलंदशहर और संभल से आने वाले गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल, डीडीयू अस्पताल और निजी अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। सैकड़ों मरीज दर्द से तड़पते रहे, गंभीर रोगियों को बिना इलाज के लौटा दिया गया, कई की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू व जिला प्रशासन और रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की मंगलवार को अहम बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा सुनिश्चित करने और मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने ड्यूटी पर लौटने का फैसला किया। शाम पांच बजे से डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और मरीजों का उपचार शुरू कर दिया।प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने का वादा किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल खत्म हो गई है। उनकी सभी मांगों को पूरा किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शाम को सभी चिकित्सक काम पर लौट आए। ओपीडी समेत अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं पर हड़ताल का असर नहीं था। अब सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है।-प्रो. नावेद खान, प्रॉक्टर, एएमयू

आरडीए की तीन बैठकों के बाद हुआ हड़ताल वापसी का निर्णय
मेडिकल कॉलेज में हड़ताल के बाद रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) की तीन बैठक हुई। पहली बैठक 23 मार्च को दोपहर में हुई जिसमें मुकदमा दर्ज कराने, सुरक्षा आफिसर और महिला गार्ड की तैनाती की मांग की गई। एएमयू प्रशासन ने इसे पूरा करने की हामी भर दी। शाम को फिर आरडीए की बैठक में इन मुद्दों के अलावा गिरफ्तारी और धारा बढ़ाने का मामला उठा। इस पर एमएयू प्रशासन ने कहा कि इस पर पुलिस को कार्रवाई करन है। इस बीच हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ती रही। अंतिम और तीसरी बैठक मंगलवार की दोपहर में हुई, जिसमें हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का निर्णय संगठन ने लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें