फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नेपाल सीमा पर सख्ती से यूपी के पांच हजार निर्यातक परेशान

विज्ञापन
नेपाल के भैरहवा बॉर्डर पर ट्रकों की लगी हुई कतारें : स्रोत - स्वयं
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ सहित विभिन्न शहरों के लगभग 5,000 व्यापारियों के सामने नेपाल के साथ व्यापार करना अब बड़ी चुनौती बन गया है। नेपाल के भैरहवा बॉर्डर पर नियमों में बदलाव और सघन चेकिंग के कारण सुनौली सीमा पर हालात बिगड़ गए हैं, जहां छह से सात किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन



इंडो-नेपाल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अनुसार, पहले जिस माल का कस्टम क्लीयरेंस महज एक दिन में हो जाता था, अब उसमें पांच से छह दिन का समय लग रहा है।


अलीगढ़ के निर्यातकों का कहना है कि शहर से बॉर्डर तक पहुंचने में ट्रक को चार दिन लगते हैं और अब बॉर्डर पर पांच दिन और खड़े रहना पड़ता है। इस प्रकार, माल को गंतव्य तक पहुंचने में 10 से 12 दिन का समय लग रहा है।


इसके चलते माल समय पर न पहुंचने के कारण पार्टियां भुगतान रोक रही हैं। कई बार खरीदार अपने ऑर्डर रद्द कर रहे हैं। युद्ध और मेटल के बढ़ते दामों के बीच ट्रकों के हफ्तों खड़े रहने से निर्यातकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन



प्रदेश के निर्यातकों की नजरें अब नेपाल की नवगठित सरकार पर हैं। मांग की है कि भारत-नेपाल निर्यात पर विशेष ध्यान दिया जाए और सुस्त पड़ चुकी कस्टम प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

प्रदेश के किस शहर से क्या निर्यात

आगरा - जूता, चमड़े का कच्चा माल
कानपुर- लोहे के नट बोल्ट, जूते के लिए कच्चा माल
अलीगढ़- हार्डवेयर, लॉक, मूर्तियां, बिजली फिटिंग के आइटम
हाथरस- पलंग बुनाई की पट्टी, बैटरी
फिरोजाबाद- कांच का सामान, चूड़ियां, (रोजाना करीब 50 ट्रक)
गाजियाबाद- मोटर पार्ट्स
मेरठ खेल का सामान
सहारनपुर- स्टेशनरी सामान
बुलंदशहर- खुर्जा से बिजली के इंश्यूलेटर बड़ी मात्रा में

(इसके अलावा लखनऊ और गोरखपुर में बड़ी संख्या में एजेंट है जो अलग-अलग शहरों से माल मंगाकर ट्रेडिंग करते हैं। माल नेपाल में भेजते हैं )







क्या कहते हैं व्यापारी, पदाधिकारी

नेपाल सरकार द्वारा कस्टम नियमों में बदलाव के बाद अधिकारी माल की बेहद बारीकी से जांच कर रहे हैं। इस प्रक्रिया ने सीमा पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दी है। यह सरल हो। प्रदीप चौधरी, महासचिव, इंडो-नेपाल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन



माल देरी से पहुंचने और वहां से पैसा देर से आने से व्यापार का पूरा चक्र ही बिगड़ गया है।
उमेश खन्ना, निर्यातक नेपाल


बॉर्डर पर ट्रकों के फंसे रहने से पेमेंट पहले से ही संकट में है, जिससे व्यापार करना मुश्किल हो रहा है।
शैलेंद्र दीक्षित, निर्यातक नेपाल


माल देर से पहुंचने और ऑर्डर रद्द होने की आशंका के डर से निर्यातक मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं।- संजीव वार्ष्णेय, निर्यातक नेपाल

नेपाल के भैरहवा बॉर्डर पर ट्रकों की लगी हुई कतारें : स्रोत - स्वयं

नेपाल के भैरहवा बॉर्डर पर ट्रकों की लगी हुई कतारें : स्रोत - स्वयं

नेपाल के भैरहवा बॉर्डर पर ट्रकों की लगी हुई कतारें : स्रोत - स्वयं

नेपाल के भैरहवा बॉर्डर पर ट्रकों की लगी हुई कतारें : स्रोत - स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें