फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्मार्ट रोड पर तीन साल में टूटने लगीं स्ट्रीट लाइटें, क्षतिग्रस्त हो रहे सीसीटीवी

विज्ञापन
लाल डिग्गी रोड पर टूटी स्ट्रीट लाइटें। - फोटो : samvad
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के इकलौते स्मार्ट रोड पर तीन साल में ही स्ट्रीट लाइटें टूटने लगी हैं। सीसीटीवी क्षतिग्रस्त होने लगे हैं, जबकि इसे शहर का वीवीआईपी रोड भी कहा जाता है।
विज्ञापन


स्टेशन से उतरने के बाद एएमयू के लिए जाने वाले इस रोड पर सबसे पहले ऐतिहासिक घंटाघर है। साथ में डीएम आवास और आसपास अलीगढ़ क्लब, नगर निगम, प्रेस, पुलिस कंट्रोल रूम के अलावा जवाहर पार्क, नगर आयुक्त, न्यायिक व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के आवास हैं। तमाम अधिकारियों की आवाजाही इस रोड से है। आखिर में रोड एएमयू तक पहुंचती है। बाहर से आने वाले वीवीआईपी भी इसी रोड से गुजरते हैं।


इसी को ध्यान में रखकर इस रोड को स्मार्ट सिटी के तहत स्मार्ट रोड के रूप में चयनित किया गया। लेकिन डेढ़ किलो मीटर के इस रोड पर कुछ खंभों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं दिखतीं, कुछ टूट गई हैं। कुछ ऐसी भी हैं जो रात में जलती नहीं हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सीसीटीवी के तार टूटे पड़े हैं, जबकि लाल डिग्गी चौराहे वाले सीसीटीवी का बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा कहते हैं कि वैसे तो रोड पर निगरानी रहती है। फिर भी अगर कहीं कोई गड़बड़ है तो उसे टीम से दिखवाकर तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें