अलीगढ़ के नए शामिल हुए या विस्तारित वार्डों में जहां अभी तक पथ प्रकाश व्यवस्था कमजोर या अपर्याप्त है, वहां नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम प्राथमिकता पर है।
अलीगढ़ महानगर के नए वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग ने इसका विस्तृत खाका तैयार कर लिया है। इस योजना के तहत करीब 15 करोड़ से 20 नए वार्डों की गलियों और छोटी-बड़ी सड़कों पर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
शहर में पहले से मौजूद क्षेत्रों में पथ प्रकाश की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 65 हजार स्ट्रीट लाइटों का ऑटोमेशन किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट शहर की मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों तक रोशनी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऑटोमेशन से लाइटें शाम होते ही जलेंगी और सुबह होने पर बंद हो जाएंगी। इसके अलावा नए शामिल हुए या विस्तारित वार्डों में जहां अभी तक पथ प्रकाश व्यवस्था कमजोर या अपर्याप्त है, वहां नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम प्राथमिकता पर है।
शहर के चौक-चौराहों, सड़कों और गलियों को रोशन करने की योजना चल रही है। 15 करोड़ रुपये से पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ कर नए स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। ऑटोमेशन के भी कार्य होंगे। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने वाली है। -अजय सक्सेना, एक्सईएन, बिजली विभाग, नगर