रामघाट रोड से केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। अब इस सड़क को बनाया जाएगा। इस सड़क पर जलभराव रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में वह पांच मिनट की दूरी को 15 से 20 मिनट में तय कर स्कूल पहुंचते हैं। कभी-कभी बच्चे गंदे पानी में गिर जाते हैं। क्षेत्र के राकेश श्रीवास्तव, केशव देव शर्मा, नरेश कुमार, अमित कुमार आदि ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की है। अब इस सड़क को बनाया जाएगा।
यह होंगे कार्य
-स्वर्णजयंती नगर में एमआईजी 114 हरिमोहन के मकान से सीसी सड़क।
-रामघाट रोड से केंद्रीय विद्यालय तक सीसी सड़क, नाली साइड पटरी का निर्माण।
-डीआईजी कार्यालय के सामने नाली, रेलिंग व टिनशेड।
-स्वर्ण जयंतीनगर में त्यागी हास्पिटल व राजीव नगर पार्क में झूले।
-विनयनगर और शंकर बिहार में ओपन जिम व झूला।
-कावेरी वाटिका में ओपन जिम व हॉई मास्ट लाइट लगेगी।
-कर्मचारी कॉलोनी के पार्क में ओपन जिम व हाईमॉस्क लाइट लगेगी।
-जिला स्टेडियम में जिम का विस्तारीकरण।
-वार्ड-53 में हीरासदन के सामने पार्क में ओपन जिम व झूला।
-क्वार्सी चौराहे से डीपीएस तक डिवाइडर पर प्रथ प्रकाश व्यवस्था।
-सुरेंद्र नगर में महाराणा प्रताप पार्क का सुंदरीकरण।
-एडीए काॅलोनी लोहिया पार्क का सुंदरीकरण।
-नुमाइश मैदान में मरघट पर हाल का निर्माण।
-45वीं वाहिनी पीएसी में बच्चा पार्क।
-राजकीय व एडेड विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे का कार्य।
-टीपी नगर के सामने दो हाई मास्ट लाइट।
-सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, क्यामपुर मोड़, शिवालिका
अपार्टमेंट, शुभम बिहार में हाई मास्ट लाइट।