फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूल बस रोककर चालक को पीटा, छात्राओं से अभद्रता की

Thu, 06 Aug 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक निजी इंटर कॉलेज की बस चार लोगों ने गांव बालनपुर में रोककर चालक की पिटाई की। इस दौरान बस में मौजूद छात्राओं से अभद्रता करने का भी आरोप प्रबंधक की ओर से दी गई तहरीर में लगाया गया है। सीओ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक धीरज चौधरी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि कॉलेज की बस छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं को उनके घरों को छोड़ने जा रही थी। रास्ते में गांव बालनपुर में तीन नामजद और एक अज्ञात ने अपनी बाइकें आगे खड़ी कर बस रुकवा ली और जबरन बस के अंदर घुस गए।
छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर चालक को लात-घूसों से बुरी तरह से पीटा। तमंचा लहराते हुए विद्यार्थियों धमकाया। तहरीर में छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद विद्यार्थियों और चालक को लेकर कॉलेज प्रबंधक पिसावा थाने पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन


कीचड़ पड़ने पर बाइक सवारों-चालक का हुआ झगड़ा-सीओ
सीओ खैर अभिषेक पटेल का कहना है कि एक निजी कॉलेज के संचालक की ओर से पिसावा थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें आरोपियों द्वारा बस चालक को पीटने और बच्चों से अभद्र व्यवहार दर्शाया गया है। चालक और आरोपी एक ही गांव के हैं। स्कूल बस द्वारा बाइक सवारों पर कीचड़ पड़ने को लेकर झगड़ा हुआ था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें