फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क पर स्कार्पियो खड़ी कर कार रुकवाई, फिर पीटकर घायल किया

Wed, 12 Feb 2025 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सोफा में गंगा खंड स्कूल के सामने स्कार्पियो खड़ी कर आठ लोगों ने एक कार को रुकवाया। इसके बाद कार सवार व्यक्ति को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान कार में मौजूद बच्चों को भी पीटा। आरोप है कि हमलावर 8100 रुपये, सोने की चेन और अंगूठी भी छीनकर ले गए हैं।
विज्ञापन



घटना सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। सीओ वरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान में पुलिस जुटी है।



चंडौस निवासी महेंद्र सिंह के अनुसार सोमवार की दोपहर उनका छोटा भाई प्रवेश चौधरी और भांजा देवेंद्र छोटे-छोटे बच्चों के साथ कार से उनकी बेटी को बुलाने गांव तकीपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो खड़ी कर आरोपियों ने कार रुकवा ली। सचिन निवासी नारायणपुर ,गौरव निवासी राजपुर ,विवेक निवासी खेड़ा के साथ ही सात-आठ लोगों ने देवेंद्र को कार से बाहर खींचकर बुरी तरह से पीटा। छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन




सचिन ने प्रवेश के सिर और नाक पर तमंचे की बट से वार किया। गौरव ने लोहे की वस्तु से आंख पर हमला किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए कलुआ निवासी खेड़ा की दूसरी गाड़ी में बैठकर सभी भाग निकले। अपनी स्कॉर्पियो में एक मोबाइल वहीं छोड़ गए। घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें