फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बत्ती देखकर रुक गए, हरी हुई ही नहीं

Sat, 23 Jan 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की बदहाल हो चुकी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस अब कदम उठाए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


लेकिन पहले देखें कि शहर के बदहाल ट्रैफिक सिस्टम के प्रति दिल्ली से आने वाले एक सामान्य व्यक्ति का क्या दृष्टिकोण है और किस प्रकार की छवि इस घटना के बाद वह अपने शहर लेकर गया होगा?

यह हुई घटना

गत दिनों दिल्ली से एक सज्जन कार से अलीगढ़ आए।  सारसौल चौराहे पर खराब ट्रैफिक लाइट का सिगनल रेड पर ही रुका हुआ था। सिगनल को देखकर उन्होंने कार रोक ली।
विज्ञापन


करीब 10 मिनट तक यूंही खड़े रहने के बाद एक छात्र ने उनकी दुविधा को भांप लिया और स्वयं ही उनके पास आकर कहा कि यह लाइट खराब है इसलिए इसके संकेतों पर न जाएं। इसके बाद ही कार चला रहे सज्जन ने गाड़ी को आगे बढ़ाया।

इस पूरे प्रकरण को अमर उजाला के ही कार्यक्रम में छात्र ने एसपी सिटी डॉ. ब्रजेश सिंह के समक्ष रखा। एसपी सिटी ने इस प्रकरण को भी संज्ञान लिया और भरोसा जताया कि मार्च के बाद अलीगढ़ की छवि ट्रैफिक नियमों में लापरवाही करने वालों की नहीं रहेगी। 
विज्ञापन


ट्रैफिक लाइट के साथ कैमरे भी लगेंगे: एसपी सिटी

अलीगढ़ में ट्रैफिक की बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अब पुलिस ने कमर कसी। एसपी सिटी डॉ. ब्रजेश सिंह ने स्वीकार किया कि शहर में कोई भी ट्रैफिक लाइट नहीं जल रही है और न कोई सिगनल काम कर रहा है लेकिन मार्च के अंत तक सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट, सिगनल के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे, जिनकी मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें