फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गड्ढे भरने को मुख्य चौराहों पर डाले पत्थर,वाहन चालकों को हो रही परेशानी, लग रहे राहगीरों को

Sat, 19 Aug 2023 12:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्मार्ट सिटी की सड़कों की हालत किसी से छुपी नहीं है। पूरे शहर में बड़े-बड़े गड्ढों की भरमार है। बारिश के बाद सड़कों की स्थिति और भी बदहाल है। इन गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम ने इनमें पत्थर या गिट्टी डाल दी है।
विज्ञापन
दुबे का पड़ाव चौराहे पर हो रहे गड्ढे में डाली गई गिट्टी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की सड़क के गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम ने एक नायाब तरीका खोज निकाला है। दुबे पड़ाव और आसपास के इलाकों में गड्ढ़ों को भरने के लिए पत्थर डलवाए गए हैं। वाहनों के गुजरने पर ये पत्थर टायरों से दबने के बाद उछल कर राहगीरों और वाहन सवारों को लग रहे हैं। जिससे लोगों को चोट लग रही है। पूरे चौराहों पर फैले बेतरतीब पत्थर किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की सड़कों की हालत किसी से छुपी नहीं है। पूरे शहर में बड़े-बड़े गड्ढों की भरमार है। बारिश के बाद सड़कों की स्थिति और भी बदहाल है। इन गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम ने इनमें पत्थर या गिट्टी डाल दी है। पड़ाव दुबे चौराहा, सब्जी मंडी, मीनाक्षी पुल और आसपास के इलाके के गड्ढ़ों में पत्थर डलवा दिए गए हैं। 

पड़ाव दुबे मुख्य चौराहा है। पूरे चौराहे पर पत्थर फैले पड़े हैं। जब इन पत्थरों के ऊपर से वाहन निकलते हैं, तो वह फिसल कर गिर जाते हैं। चौराहे के चारों ओर पत्थर पड़े हैं, जो लोगों के आवागमन में भी मुसीबत बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें