फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, खैर (अलीगढ़)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोंदौली में झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों ने थाने में सूचना दी तो खैर कोतवाली से फोर्स गांव पहुंच गई। इस पर पथराव करने वाले भागने लगे। सात आरोपियों को पुलिस ने मौके से पकड़ दिया। मामले में 27 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पकड़े गए सातों आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
घटना शुक्रवार की रात करीब आठ बजे का है। अनुसूचित जाति की दो बिरादरी गांव के एक ही मोहल्ले में रहती हैं। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक युवक गली की नाली में लघुशंका कर रहा था। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने उसे लघुशंका करने से रोका। इसी पर बात बढ़ गई। दोनों पक्ष से कई लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव होने लगा। किसी ने 112 पर सूचना दे दी जिस पर पीआरवी 765 मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि पुलिस कर्मी गाड़ी से उतर पाते उससे पहले ही कुछ लोगों ने पीआरवी पर भी पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिस की गाड़ी का आगे का शीशा टूट गया। सूचना पर थाने से इंस्पेक्टर, हलका दरोगा आदि सिपाहियों के साथ पहुंच गए। पीआरवी चालक मुकेश कुमार की तहरीर पर बाबू, महेश, गजराज, बाबूलाल, रिंकू, करन सिंह, टिंचू, मुनेश, अनूप, कन्हैया, राकेश चावला, पदम सिंह, संजय, डोरीलाल, सुल्तान के अलावा 10-12 अज्ञात पर बलवा, पथराव करने तथा 7 क्रिमिनल एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार उपद्रव करने वाले बाबू, गजराज, महेश, बाबूलाल, रिंकू, डोरीलाल व टिंचू को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें