बाइक चोरी कर उन्हें नंबर व रंग बदलकर चला रहे पांच युवक सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई हैं। आरोपी दूसरे शहरों से बाइक चोरी कर यहां लाकर नंबर व रंग बदलकर बेच देते थे। पांचों को पुलिस ने जेल भज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने खायरा सुरीर मथुरा का सलमान, नगला पटवारी क्वार्सी का असलम, हरिओम नगर सेंटर प्वाइंट का मो.उमर, पानी घाट वृंदावन मथुरा का करण व मूल रूप से प्रतापगढ़ ढडवा हाल मैरिस रोड निवासी रोहित को चोरी की दो बाइकों सहित पकड़ा है। उनके कब्जे से नोएडा फेस-2 और दूसरी भी नोएडा से ही चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। पांचों ने स्वीकारा कि वे वहां से बाइकें चोरी कर लाते हैं और अलीगढ़, मथुरा में नंबर व रंग बदलकर बेच देते हैं। इधर, देहली गेट पुलिस ने भी चोरी की बाइक सहित महफूज नगर के सलमान को चोरी की बाइक सहित दबोचा है।