गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र व पुष्पेंद्र एक निजी डिग्री कॉलेज में शिक्षक हैं। इन्होंने टेलीग्राम ग्रुप बनाया हुआ है। इन्होंने कुछ दिन पहले ग्रुप पर मेसेज भेजा कि किसी को डीएलएड का पेपर चाहिए तो उनसे संपर्क कर सकता है। इसके बाद इन्होंने साढ़े तीन हजार प्रति परीक्षार्थी लेकर पेपर देने शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार 80 ट्रांजेक्शन हुए हैं, जिनमें 50 हजार रुपये इनके पास यूपीआईडी के जरिये इनके खाते में आने की पुष्टि हो चुकी है। अन्य की जांच की जा रही है।
पेपर कहां से हुआ आउट,जांच कर रही पुलिस
एसपी देहात ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुष्पेंद्र के पास पेपर पहुंच रहा था और धर्मेंद्र उसे हलकर रहा था। इनके पास पेपर कहां से आ रहा था, कौन उसे दे रहा था, इस गिरोह से कौन-कौन जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है।