फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: एसटीएफ-टप्पल पुलिस ने पकड़ी असलहा बनाने की फैक्टरी, चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जरतौली गांव के निकट बंबा के पास बने दो मंजिला मकान में छापा मारकर दस तमंचे (बने), तीन अधबने, तीन खोखा, तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ बरेली और टप्पल थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव जरतौली के पास दो मंजिला मकान पर छापा मारा। यहां असलहे बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। मौके से अलीगढ़ सहित कासगंज और बुलंदशहर जनपद के रहने वाले चार आरोपियों को पकड़ा गया है। वहीं दस बने और तीन अधबने तमंचे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


19 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसटीएफ बरेली की टीम (एक उपनिरीक्षक, चार कांस्टेबल) और टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जरतौली गांव के निकट बंबा के पास बने दो मंजिला मकान में छापा मारकर दस तमंचे (बने), तीन अधबने, तीन खोखा, तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके से अजीत सिंह निवासी बृजधाम कॉलोनी खैर, जसवंत सिंह निवासी बागनेर जिला कासगंज, राजकुमार निवासी बरका थाना खैर और रिछपाल निवासी खत्री वाला थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार करीब 15 दिन से यह असलहा फैक्टरी चल रही थी। आरोपी बीच-बीच में एक-दो दिन असलहे बनाकर चले जाते थे। अजीत सिंह पहले भी असलहे बनाने के मामले में जेल जा चुका है। पकड़े गए चारों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें