अमर उजाला जश्न ए आजादी के महा आयोजन के क्रम में 15 अगस्त को सुबह 10 बजे विभिन्न संस्थाओं के द्वारा सजाए गए चौराहों पर राष्ट्रगान के सम्मान में कदम थम जाएंगे। यहां पर राष्ट्रगान की धुन बजाई जाएगी। इसके बाद मुख्य आयोजन रामघाट रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यहीं पर जश्न ए आजादी का समापन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्टेडियम में ही आयोजन से जुड़ी सभी संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कमिश्नर अजयदीप सिंह, डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में सहयोगी
- प्रशांत एंटरप्राइजेज
- आयशा तरीन माडर्न पब्लिक स्कूल
- मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- समृद्धि स्वैच्छिक संगठन
- आईआईएमटी
- भारतीय जीवन बीमा निगम, अलीगढ़
- रेडियो पार्टनर रेडियो करंट
- डिजिटल पार्टनर एटी न्यूज
- अलीगढ़ पुलिस
चौराहा सजावट व राष्ट्रगान कराने वाले सहयोगियों की मुख्य सूची
चौराहा सहयोगी/संस्था
1-चौराहा सेंटर प्वाइंट विवेक बगई/सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल
2-मीरीमल प्याऊ चौराहा सौरभ सिक्ससंस/ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल
3-दुबे पड़ाव अजय लिथो/अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल
4-अब्दुल करीम चौराहा जमीरउल्लाह/बसपा नेता व पूर्व विधायक
5-सारसौल विक्रमादित्य सिंह/धर्मेंद्र कुमार
6-गांधी आई मधुप लहरी/गांधी आई हॉस्पिटल
7-गांधीपार्क अनुराग गुप्ता/उद्योग व्यापार संगठन अलीगढ़
8-बारहद्वारी शकुंतला भारती/पूर्व महापौर
9-देहली गेट शकुंतला भारती पूर्व महापौर
10-चुंगी तिराहा विनीत केला, गौरव गोदानी/जिला माहेश्वरी सभा
11-किशनपुर शैलेंद्र सिंह/सपा युवा नेता
12-सासनी गेट यतेंद्र वाईके/सासनी गेट औद्योगिक व्यापार संगठन
13-दोदपुर अज्जू इशहाक/पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष
14-तालानगरी विपिन चौधरी/स्मार्ट विलेज फाउंडेशन
15-एटा चुंगी शल्यराज सिंह/वरिष्ठ भाजपा नेता
16-चौराहा चंदन शहीद यासीन शम्स/बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन
17-मैरिस रोड जियाउर्रहमान/युवा छात्र रालोद नेता
18-क्वार्सी विपिन चौधरी/स्मार्ट विलेज फाउंडेशन
19-फूल चौराहा अमित सर्राफ/अलीगढ़ युवा सर्राफा कमेटी
20-मदार गेट निखिल वार्ष्णेय, सुबोध स्वीटी/घंटावाले की दुकान
21-मालगोदाम ओपेश अग्रवाल, हेमंत गर्ग/महाराजा अग्रसेन स.
22-केला नगर खुसरो खान/युवा समाजसेवी
23-एएमयू सर्किल शहवाज जफीर/युवा सपा नेता
24-खिरनी गेट राजीव जैन/जैन समाज
25-तस्वीर महल जावेद सईद/सपा महानगर अध्यक्ष
26-रसलगंज प्रांजुल गर्ग/श्री अग्रवाल युवा संगठन
27-मसूदाबाद आनंदपाल सिंह/नागरिक चेतना समिति
28-महाजन होटल मानव महाजन/वरिष्ठ भाजपा नेता
29-घंटाघर यतिन दीक्षित/जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा
30-हाथरस अड्डा कौशल,अजय/अलीगढ़ आयरन एंड स्टील स्क्रैप
एसोसिएशन/हाथरस अड्डा औद्योगिक संघ
31-रामलीला मैदान पुष्पेंद्र पचौरी/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
32-रघुवीरपुरी होली चौक देवराज सिंह/पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष
33-लालडिग्गी डॉ.निशित शर्मा/युवा भाजपा नेता
34-जयगंज तस्लीम मुख्तार/रस्साकशी संघ
35-अप्सरा सिनेमा अतुल राजाजी/युवा भाजपा नेता
36-आगरा रोड चौराहा सुमित सर्राफ/समृद्धि टाउनशिप
37-खेरेश्वर चौराहा योगेश गुप्ता/हिंदू युवा वाहिनी
38-एडीए मार्केट तिराहा मृत्युंजय शर्मा
ट्रेनों व स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा
आजादी के जश्न के मौके पर रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक और ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक सादी वर्दी में खुफिया पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा खोजी कुत्तों को भी लगाया गया है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बम डिस्पोजल स्क्वायड के साथ सोमवार दोपहर स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को चेक किया गया। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, जनरल वेटिंग हाल, पार्किंग और आरक्षण केंद्र की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा ने बताया कि 18 अगस्त तक इस तरह अभियान जारी रहेगा। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि लगातार चेकिंग की जा रही है। किसी भी संदिग्ध सामान या संदिग्ध व्यक्ति की जांच पड़ताल हो रही है।