फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले कदम से कदम, बेटियों ने दिखाया दम

Wed, 06 Feb 2019 01:57 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अपराजिता रैली में उमड़ा छात्र-छात्राओं का जनसैलाब। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिस रास्ते से अमर उजाला अपराजिता रैली गुजरी, हर कोई उसे देखता ही रह गया। रैली का एक छोर कठपुला के पास था तो दूसरा एएमयू सर्किल पर पहुंच गया था। रैली की वजह से जाम लगने के कारण लोगों को थोड़ी दिक्कत भी हुई, लेकिन लोग विचलित न होकर बच्चों के जोश और जज्बे को निहारत रहे। निहारते रहे उन नन्हे-मुन्ने बच्चों को जो बड़ी तेजी से स्केटिंग कर भीड़ को चीरते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली में स्कूली बच्चों के हाथों में महिलाओं के अधिकारों, भ्रूण हत्या पाप जैसे स्लोगन की तख्तियां थीं। उनके नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। हर मुंह से बरबस यही निकलता कि इतनी लंबी रैली। वाह क्या बात है। राहगीर भी इस अपार रैली की प्रशंसा करने से नहीं चूके। 
विज्ञापन



पब्लिक स्कूल डेवलेपमेंट सोसाइटी (पीएसडीएस) व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत जागरूकता रैली निकली। मुख्य अतिथि डीएम चंद्रभूषण सिंह व उनकी पत्नी डॉ. अंजना सिंह सेंगर, एसएसपी आकाश कुलहरि की पत्नी स्वास्ति राव कुलहरि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से निकली रैली कठपुला, बाबा बरछी बहादुर की दरगाह, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा, पुलिस कंट्रोल रूम, डीएम आवास, नगर निगम, एएमयू सर्किल से होते हुए अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में पहुंची। रैली में 50 से अधिक स्कूलों से करीब छह हजार बच्चों ने भाग लिया। 
एपीएस में रैली के समापन पर मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रो. जकिया अथर सिद्दीकी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


रैली में शामिल लोगों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान घंटाघर, पुलिस कंट्रोल रूम के पास, लालडिग्गी और एएमयू सर्किल पर युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मधु मिश्रा, वैभव गौतम,  डॉ. निशित शर्मा, लवली चौहान, शीलू ठाकुर, विक्रांत जौहरी, सोनवीर सिंह, आदेश चौधरी, दीपक गौतम, बिंदुसार राघव, चिराग गुप्ता,प्रतीक चौहान, सतीश चौधरी, आलोक प्रताप सिंह, गिन्नी ठाकुर, प्रशांत पंडित, मोहित दुबे आदि ने लोगों पर पुष्प वर्षा की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें