स्टांप वादों की नियमित निगरानी न करने से राजस्व क्षति के आरोपों पर निलंबित किए गए एआईजी स्टांप ज्ञानेंद्र कुमार को निलंबन मामले में हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। उन्होंने फिर से अलीगढ़ में एआईजी पद पर कार्यभार संभाल लिया है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ समस्त विभागीय जांचों पर भी रोक लगा दी है।
11 जून को स्टांप वादों में नियमित निगरानी न करने से राजस्व क्षति के आरोप में विशेष सचिव अजय कुमार अवस्थी ने आदेश जारी कर ज्ञानेंद्र कुमार को निलंबित किया था। उन्हें मुख्यालय से संबंद्ध करते हुए नोएडा के डीआईजी स्टांप को जांच सौंप दी गई थी। अलीगढ़ एआईजी का चार्ज डीआईजी स्टांप को सौंप दिया गया था। ज्ञानेंद्र कुमार निलंबन आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए। वहां से उनको स्टे मिल गया है। समस्त विभागीय जांचों पर भी रोक लगा दी गई है। ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश से शासन को अवगत करा दिया गया है।