स्व-गणना अभियान सात मई से शुरू हुआ था और 21 मई तक चलेगा। अब तक अलीगढ़ जनपद में 23400 परिवारों ने स्व-गणना पूरी कर ली। 18 मई से इस अभियान के लिए केवल चार दिन शेष रह जाएंगे।
जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्वगणना अभियान में अब तेजी देखने को मिल रही है। अलीगढ़ जिले में अब तक 23,400 परिवारों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। 13 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या 8,356 थी, जो 15 मई को बढ़कर 16,397 हो गई।
विज्ञापन
स्वगणना अभियान सात मई से शुरू हुआ था और 21 मई तक चलेगा। 18 मई से इस अभियान के लिए केवल चार दिन शेष रह जाएंगे। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि ब्लॉक और ग्राम स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान जनजागरूकता कार्यक्रम और लोगों की सक्रिय भागीदारी से यह प्रगति संभव हो सकी है। जो परिवार स्वगणना नहीं करेंगे, उनके पास बाद में प्रगणक पहुंचेंगे।
प्रदेश स्तर की रैंकिंग में जिला अभी नीचे से दसवें स्थान पर है। जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम वित्त राजस्व प्रमोद कुमार ने कहा कि यदि सभी नागरिक मिलकर प्रयास करें तो जनपद जल्द ही बेहतर स्थिति में पहुंच सकता है।