फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: चित्रकूट में दम दिखाएंगे अलीगढ़ मंडल के युवा मुक्केबाज, प्रदेश स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग टीम घोषित

Tue, 07 Jul 2026 04:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चित्रकूट में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग टीम का चयन किया गया। जिसमें अलीगढ़-हाथरस के मुक्केबाजों का चयन हुआ।
विज्ञापन
चयन मुक्केबाज - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूट में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में मंडल के नौ युवा मुक्केबाज पदक जीतने के इरादे से रिंग में उतरेंगे। 

विज्ञापन


महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता के आधार पर टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अलीगढ़ के राम वार्ष्णेय (44–46 किग्रा), इरफान (50–52 किग्रा), अमन कुमार (52–54 किग्रा), शिव कुमार अत्री (57–60 किग्रा), आकाश सिंह (60–63 किग्रा), मयंक सारस्वत (63–66 किग्रा) और हिमांशु कुमार (66–70 किग्रा) शामिल हैं। वहीं, हाथरस के तौफीक (46–48 किग्रा) और अनुज चौधरी (54–57 किग्रा) भी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबले खेलने और पदक जीतकर लौटने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में टीम के साथ बॉक्सिंग कोच अथक पटेल रहेंगे। टीम चयन और खिलाड़ियों की तैयारियों में जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव सोम प्रकाश शर्मा और रेफरी व जज प्रांशु चौधरी का योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें