फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में शतरंज का महाकुंभ: 64 खानों पर शह-मात, पांच मंडलों की टीमें पहुंची

Tue, 08 Sep 2026 10:23 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

Aligarh Chess News: डीएस इंटर कॉलेज में आज से सजी शतरंज की बिसात! हाथी-ऊंट-घोड़े की चाल से तय होगी बाजी, 5 मंडलों की टीमें पहुंची। 11 सितंबर तक चलेगा रोमांच।
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के डीएस इंटर कॉलेज में मंगलवार से प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हर मुकाबला पूरी तरह रोमांच से भरा होगा। सामने होगी 64 खानों की बिसात और उस पर एक-एक चाल के साथ बदलती बाजी। कहीं हाथी रास्ता बनाएगा तो कहीं ऊंट तिरछी चाल से हमला बोलेगा। घोड़े की ढाई घर की छलांग के बीच वजीर को बचाने की कोशिश होगी और राजा को सुरक्षित रखते हुए शह-मात की रणनीति तैयार होगी।

विज्ञापन


डीएस इंटर कॉलेज में 8 से 11 सितंबर तक प्रतियोगिता होगी। सोमवार देर रात तक टीमें आती रहीं। देवीपाटन, आजमगढ़, सहारनपुर, वाराणसी और मेरठ मंडल की टीमें पहुंच गईं। बाकी मंडलों की टीमें मंगलवार सुबह सात बजे तक पहुंच जाएंगी। खेल जानकार डॉ. शाहनवाज खान ने बताया कि शतरंज में जीत ताकत से नहीं, दिमाग की रफ्तार और सही समय पर सही फैसला लेने की क्षमता से मिलती है। 
यहां खिलाड़ी के सामने सिर्फ मोहरों को आगे बढ़ाने की चुनौती नहीं होती, बल्कि प्रतिद्वंद्वी की सोच को पढ़ना भी होता है। डॉ. विपिन वार्ष्णेय ने बताया कि टीमों को एचबी इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज में छात्र, जबकि रतनप्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, माहेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें