औद्योगिक आस्थान, औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी, सीडीएफ छेरत तथा ग्रामीण क्षेत्र में औद्योगिक इकाईयों को संचालित करने की हरी झंडी जिला प्रशासन से मिल गई है। फैक्टरी संचालन का समय सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक है।
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त उद्योग एसएन पासवान ने बताया कि औद्योगिक आस्थान एवं औद्योगिक क्षेत्रों में इकाई संचालन से पूर्व केवल यूआरएल लिंक - एचटीटीऱ्//सीयूटीटी.एलवाई/एलवाईजेवाईसीपीजेड पर इकाई द्वारा सूचना तथा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली औद्योगिक इकाईयों को लॉकडाउन अवधि में उत्पादनरत करने से पूर्व जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र से आवेदन प्रस्तुत कर अनुमति उपरांत ही इकाई संचालित की जाएगी।
---