फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिस विभाग के यार्ड में लगी आग, 250 वाहन जले

Sun, 02 Mar 2025 03:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यार्ड से आग की लपटें व धुआं का गुबार उठ रहा है। बताया जा रहा है कि सूचना के एक घंटे बाद तक दमकल नहीं पहुंची। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
आग से जलकर दो पहिया वाहन हुए राख - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद के जीटी रोड पर गांव पनैठी के पास पुलिस विभाग के यार्ड में 2 मार्च दोपहर अचानक आग लग गई। यार्ड में खड़े करीब ढाई सौ वाहन जल गए। आग बुझाने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी भी झुलस गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे यार्ड के पीछे खड़ी झाड़ियों में आग लग गई थी। तेज हवाओं के चलते आग यार्ड तक पहुंच गई। यार्ड में तैनात पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यार्ड में खड़े करीब 250 वाहनों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह ने बताया कि आग से कई वाहन जल गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें