फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः वीजा नियमों के उल्लंघन में फंस सकते हैं श्रीलंका के जमाती, धार्मिक गतिविधियों में रहे हैं शामिल

Fri, 03 Apr 2020 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जमातियों की तलाश के दौरान शहर के रंगरेजान इलाके की मस्जिद से पकड़े गए 13 जमातियों में शामिल दो श्रीलंका मूल के जमाती वीजा नियमों के उल्लंघन में फंस सकते हैं। वह 90 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और इस दौरान धार्मिक गतिविधियों में शामिल हैं।

विज्ञापन


इसे लेकर विदेश मंत्रालय और शासन से वीजा नियमों की गाइड लाइन मांगी गई है। गाइडलाइन के अनुसार ही इनका उल्लंघन तय किया जाएगा और आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह जमाती मस्जिद के भीतर ही 14 दिनों के लिए क्वारंटीन हैं और इनके पासपोर्ट भी जब्त हैं। अगर जांच में यह नियम उल्लंघन के दोषी पाए गए तो मुकदमा दर्ज होने के कारण इनके वापस लौटने में भी अड़चन पैदा होगी।

श्रीलंका मूल के जमाती मो. मुर्शीद पुत्र पाकीर अली और एमजे हिपलुररहमान पुत्र जिहार के पासपोर्ट व वीजा से मिली जानकारी के अनुसार वह 26 फरवरी से 25 मई तक 90 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। इस बात की तस्दीक श्रीलंका दूतावास से भी हो गई है। उनके क्वारंटीन किए जाने की सूचना भी दूतावास को दे दी गई है।
विज्ञापन


इस दौरान पूछताछ में वह अलीगढ़ सहित देश के कई राज्यों व प्रदेशों के कई जिलों में भी घूमने की बात कह रहे हैं। इनको लेकर विदेश मंत्रालय और प्रदेश मुख्यालय से वीजा नियमों की गाइड लाइन मांगी गई है, जिसमें यह जाना जा रहा है कि टूरिस्ट वीजा पर आया व्यक्ति घूमने के अलावा किस प्रकार की गतिविधियों में शामिल हो सकता है।

धर्म के प्रचार के लिए वह क्या कर सकता है? क्या जमात जैसे आयोजन करने या उसमें शामिल हो सकता है? आदि बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। जैसे ही गाइडलाइन आएंगी। उन पर इन दोनों की गतिविधियों का आंकलन किया जाएगा। अगर, कोई गैर कानूनी बात सामने आती है तो इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अभी तक की जानकारी के अनुसार टूरिस्ट वीजा पर आने वाले विदेशी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में शामिल होंगे, इसका पूरा विवरण दूतावास आदि जगहों पर दर्ज कराते हैं। फिर भी मुख्यालय से गाइडलाइन मांगी गई है और दोनों की गंभीरता से जांच चल रही है। गाइडलाइन के अनुसार दोनों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ अन्य तरह की कार्रवाई की जाएगी।
- मुनिराज जी, एसएसपी

लोगों से अपील, घरों में ही करें धार्मिक आयोजन
एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन का पालन करें और घरों में रहकर ही धार्मिक गतिविधियों को पूरा करें। किसी भी तरह की गतिविधि हो तो भी घर में ही रहें। लॉक डाउन का पालन करने से ही सभी सुरक्षित रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें