राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में इस बार 40 खेलों का आयोजन होगा। मंडल के महाविद्यालयों को खेल प्रतियोगिता कराने की मेजबानी दी गई है। यूनिवर्सिटी परिसर में ताइक्वांडो, मल्लखंभ अंतर महाविद्यालयीय प्रतियगिताएं होंगी।
अमेरिकन फुटबॉल कराने की जिम्मेदारी केए कॉलेज कासगंज दी गई है। पीसी बागला कॉलेज हाथरस में आर्चरी, कराटे, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग (पुरुष), श्री लठूरी सिंह कॉलेज एटा में बॉक्सिंग, एसएसएसएस कॉलेज इगलास में बेसबॉल, पावर लिफ्टिंग, केए कॉलेज कासगंज में वुशू, ग्रैपलिंग, रग्बी, बेस्ट फिजिक प्रतियोगिताएं होंगी। आरजे कॉलेज रायपुर अलीगढ़ में सर्किल स्टाइल कबड़्डी, वीके जैन कासगंज में क्रॉस कंट्री रेस, तलवारबाजी, एसवी कॉलेज में क्वान कीडो शूटिंग, रस्साकशी, टेनिस साॅफ्टबॉल, चौ. जीवन सिंह कॉलेज टप्पल में कुश्ती प्रतियोगिताएं होंगी।
विवेकानंद कॉलेज अलीगढ़ में भारोत्तोलन, योगा, एसके कॉलेज व टीआर कॉलेज में खो-खो, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, डीएस कॉलेज में बास्केटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस में शतरंज, जेएलएन कॉलेज एटा में हैंडबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। खुशीराम कॉलेज खैर में खो-खो, गुलाब सिंह कॉलेज सादाबाद में टेबल टेनिस, आरडी कॉलेज हाथरस में अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं होगी।
विवि के कुलसचिव वीके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताएं अगस्त से शुरू हो रही हैं। अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह टीम अंतर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में हिस्साा लेगी।