डॉक्टर ने बताया कि करीब दो महीने पहले उन्होंने कोरोना का टीका लगवाया था और इससे उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई थी। शरीर में चम्मच, सिक्के और धातु के अन्य सामान को चिपकते देख डॉक्टर खुद हैरान हैं।
अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोन निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ब्रजेश मोहन के शरीर में चम्मच, सिक्के एवं धातु के अन्य सामान चिपक रहे हैं। यह देखकर डॉक्टर खुद हैरान हैं।
विज्ञापन
टीवी चैनल पर सुबह में खबर आ रही थी कि महाराष्ट्र के नासिक में कोरोना टीका लगाने के बाद एक व्यक्ति के शरीर में बर्तन आदि चिपक रहा है। यह देखकर उत्सुकता बस डॉक्टर बृजेश भी अपने शरीर में चम्मच सटाकर देखा। उस समय वह आश्चर्य चकित रह गए जब चम्मच चुंबक की तरह उनके शरीर में चिपक गया।
उसके बाद डॉ. बृजेश ने सिक्का व कुछ अन्य छोटे बर्तनों को चिपकाकर देखा तो वे भी चिपक गए। डॉ. बृजेश का कहना है कि उन्होंने टीका की पहली डोज 14 मार्च और दूसरी डोज अप्रैल में ली थी। टीका लेने एवं उसके बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। चुंबक की तरह चम्मच का शरीर में चिपकना समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी सहित अन्य कई चिकित्सकों से इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं। चिकित्सकों ने सुझाव दिया है कि साबुन से ठीक से स्नान करने के बाद चम्मच आदि को चिपका कर देखें। हो सकता है पसीने की वजह से चम्मच आदि चिपक गए हों।