फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मसाला फैक्टरी पर छापा, 1.11 लाख का हल्दी-मिर्च पाउडर सीज

विज्ञापन
मसाला फैक्टरी पर नमूने लेती हुई एफडीए की टीम। स्रोत- विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को घुडि़याबाग स्थित पवन मसाले की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य कारोबारी मनीष वार्ष्णेय की मौजूदगी में टीम ने खुले हल्दी और लाल मिर्च पाउडर के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए।
विज्ञापन

मिलावट की आशंका के चलते 198 किलो हल्दी पाउडर और 318 किलो लाल मिर्च पाउडर को सीज कर दिया गया। जब्त किए गए मसालों की कुल अनुमानित कीमत 1,11,960 रुपये बताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, नमूनों की लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें