फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक रिक्शा में मारी टक्कर, युवक घायल, अलीगढ़ में भर्ती

Sun, 15 Dec 2024 09:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विनोद कुमार अपनी बाइक रिक्शा से आलू लेकर धनीपुर मंडी जा रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन के चालक ने बाइक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक रिक्शा चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक रिक्शा सवार युवक को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सोनपाल सिंह पुत्र भूरी सिंह निवासी सहारनपुर मथुरा रोड ने थाना मडराक में तहरीर देते हुए बताया कि 14 दिसंबर की सुबह 6 बजे उसका भाई विनोद कुमार अपनी बाइक रिक्शा से आलू लेकर धनीपुर मंडी जा रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन के चालक ने भाई की बाइक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर से बाइक रिक्शा चालक घायल हो गया। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद महेश पुत्र वीरी सिंह एवं राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप निवासी सहारनपुर थाना मडराक ने उनके भाई को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें