महेंद्र कुमार अपने भतीजे योगेश कुमार के साथ स्कूटी से योगेश की बहन के घर कस्बा छर्रा में मकरसंक्रांति के त्योहार का सामना लेकर जा रहे थे। नानऊ-छर्रा रोड पर कस्बा पिलखना के पास पहुंचे। इस बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चाचा-भतीजे की मौत हो गई।
अकराबाद के नानऊ पिलखना रोड पर मदरसा के पास 10 जनवरी की दोपहर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार चाचा-भतीजे में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों बहन के यहां संक्रांति का देने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
अलीगढ़ के गांव पला भदेशी निवासी महेंद्र कुमार (35) पुत्र प्रेमपाल 10 जनवरी को अपने भतीजे योगेश कुमार (15) पुत्र ओमप्रकाश के साथ स्कूटी से योगेश की बहन पायल के घर कस्बा छर्रा में मकरसंक्रांति के त्योहार का सामना लेकर जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे नानऊ-छर्रा रोड पर कस्बा पिलखना के पास पहुंचे। इस बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को आता देख कैंटर चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कैंटर को कौडियागंज के पास से पकड़ लिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया है कि हादसे के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर मिलने पर अग्रम कार्यवाही की जाएगी।
दोनों की मौत से परिवार में छाया मातम
महेंद्र ने अपने पीछे पत्नी शशिदेवी व तीन बच्चे कपिल, गुंजन व राहुल को रोते बिलखते छोड़ा है। योगेश अपने दो भाईयों में दूसरे नंबर का था। हादसे में एक साथ दो की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इधर, पायल के घर में भी हादसे के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।