फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डिवाइडर से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

Tue, 26 Dec 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गाजियाबाद के लवलेश इटावा स्थित अपनी ससुराल से कार द्वारा गाजियाबाद जा रहे थे। पत्नी नमीता शर्मा उनके साथ थी। शाम सात बजे थाना अकराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नगला बक्सी के निकट कार अचानक डिवाइडर से टकरा कर काफी दूर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नगला वक्सी के निकट 25 दिसंबर की देर शाम सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक महिला व पुरुष जख्मी हो गए। रोड पर जाम लगा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को रोड से हटवाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


जिला गाजियाबाद के थाना गांधी नगर के मोहल्ला चिरंजी बिहार कालोनी निवासी लवलेश पुत्र दाऊदयाल शर्मा सोमवार को इटावा स्थित अपनी ससुराल से कार द्वारा गाजियाबाद जा रहे थे। पत्नी नमीता शर्मा उनके साथ थी।

शाम सात बजे थाना अकराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नगला बक्सी के निकट कार अचानक डिवाइडर से टकरा कर काफी दूर तक घिसटती चली गई। कार सवार दंपत्ति जख्मी हो गए। कार चालक लवलेश ने पुलिस को बताया है कि चलती कार का अचानक टायर फटने से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें