फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रजबहा की पटरी कटी, 700 बीघे फसल में पानी भरा

Tue, 26 Dec 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फसल में पानी भरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की प्रशासन से मांग की है। रजबहा की पटरी कटने से पानी खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भरने लगा।
विज्ञापन
गांव निनामाई के पास कटा रजबहा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव निनामाई औझीपुर से होकर निकले रजबहा की पटरी रविवार की रात निनामई के पास कट गई। इसका कारण रजबहा में पानी का अधिक दबाव बताया गया। इससे करीब सात सौ बीघे में गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।

विज्ञापन


फसल में पानी भरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की प्रशासन से मांग की है। रजबहा की पटरी कटने से पानी खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भरने लगा। किसानों ने पटरी कटने की सूचना नहर विभाग के जेई अब्दुल खान व एसडीओ वैभव शर्मा को दी।

25 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे तक अधिकारियों के न पहुंचने पर किसानों ने इसकी सूचना एसडीम अतरौली अनिल कटियार को दी। इसके बाद नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटी पटरी को जेसीबी के जरिये बंद करने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


गेहूं की फसल में पानी भरने पर आक्रोशित किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में डोरीलाल, आदेश, गजेंद्र, रामकिशोर, यतेंद्र, कुलदीप पाठक, सुरेश, ओमवीर, राजपाल,सुरेश, चंद्रपाल, भूरे, राजेंद्र प्रताप शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें