फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: प्रयागराज से नई दिल्ली तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रहेगा ठहराव

Sun, 07 Dec 2025 01:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रयागराज से नई दिल्ली और नई दिल्ली से प्रयागराज तक के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन का प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, चिपियाना बुजुर्ग, नई दिल्ली तक संचालन होगा और दोनों तरफ से ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज से नई दिल्ली और नई दिल्ली से प्रयागराज तक के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनको अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। 

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 02417/ 02418 प्रयागराज-नई दिल्ली एवं गाड़ी संख्या 02275/ 02276 प्रयागराज-नई दिल्ली विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है।

प्रयागराज से गाड़ी संख्या 02417 शनिवार और सोमवार को संचालित होगी। नई दिल्ली से गाड़ी संख्या 02418 का संचालन रविवार और मंगलवार को होगा। उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों का प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, चिपियाना बुजुर्ग, नई दिल्ली तक संचालन होगा और दोनों तरफ से ठहराव रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें