नई दिल्ली-कानपुर रूट पर तीन स्पेशल ट्रेनों के एक दिसंबर से संचालन का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। सीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली तक विशेष शताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन (02033/02034) रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन चलेगी।
प्रयागराज- ऊधमपुर सुपरफास्ट सप्ताह में दो दिन चलेगी। प्रयागराज से गाड़ी संख्या 04131 प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को और ऊधमपुर गाड़ी संख्या 04132 बुधवार एवं रविवार को चलेगी। वहीं, देहरादून-कानपुर सेंट्रल सुपर फास्ट ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04113 कानपुर से सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। देहरादून से गाड़ी संख्या 04114 मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलेगी।